Tuesday, June 23, 2026
spot_img

Press Statement by the Prime Minister during the Joint Press Statement at the Third India-Nordic Summit

Prime Minister’s Office

azadi ka amrit mahotsav

Press Statement by the Prime Minister during the Joint Press Statement at the Third India-Nordic Summit

Posted On: 19 MAY 2026 8:00PM by PIB Delhi

सभी नॉर्डिक देशों के लीडर्स delegates,
मीडिया के साथियों,
आप सबको मेरा नमस्कार!

आज तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में भाग लेने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं नॉर्वे के प्राइम मिनिस्टर का इस समिट का आयोजन करने के लिए, हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैँ सभी नॉर्डिक लीडर्स का भी यहाँ स्वागत करता हूँ।

Democracy, rule of law और मल्टी-लैटरलिज़म के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता, हमें natural पार्टनर्स बनाती हैं। और टेक्नॉलजी और सस्टेनिबिलिटी में हमारी shared priorities, हमारे संबंधों को अवसरों से भर देती है। इसीलिए, 8 वर्ष पहले, हमने नॉर्डिक देशों के साथ अपने संबंधों को ऊर्जा और गति देने के लिए, इस फॉर्मैट का गठन किया।

Friends,

मुझे बहुत खुशी है, कि पिछले कुछ वर्षों में, हमने अपने संबंधों में विशेष प्रगति की है। 10 वर्षों में हमारा बाइलैटरल ट्रेड लगभग चार गुना बढ़ा है।

नॉर्डिक देशों के इन्वेस्टमेंट फंड भी भारत की रैपिड ग्रोथ में एहम साझेदार बन रहें हैं। पिछले एक दशक में, नॉर्डिक देशों से भारत में निवेश में लगभग 200 पर्सेन्ट की बढ़ोत्तरी हुई है।

तेजी से बढ़ते ट्रेड and इन्वेस्टमेंट ने भारत की ग्रोथ स्टोरी में तो योगदान दिया ही है; साथ-ही, नॉर्डिक देशों की अर्थव्यवस्थाओं में भी बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है, और हजारों नयें jobs create किए हैं। इस मजबूत नींव पर, अपने संबंधों को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए, हमने हाल-ही में कुछ महत्वपूर्ण पहलें की हैं।

Friends,

अक्टूबर 2025 से, नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य एफ्टा देशों के साथ, हमने ट्रेड एण्ड इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप अग्रीमेन्ट लागू किया। और कुछ ही महीने पहले, हमने भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रैड अग्रीमेन्ट किया, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड, और स्वीडन भी भागीदार हैं। इन महत्वाकांक्षी ट्रेड अग्रीमेंट्स से, हम भारत और नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में, एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Friends,

आज हमने भारत और नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नॉलजी and इनोवेशन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप का स्वरूप देने का निर्णय लिया है। इस ग्रीन टेक्नॉलजी पार्ट्नर्शिप से, हम आइसलैंड की जियो-थर्मल और फिशेरीज़, नॉर्वे की ब्लू ईकानमी और आर्कटिक और सभी नॉर्डिक देशों की मैरीटाइम और सस्टेनिबिलिटी में एक्स्पर्टीज़ को, भारत के स्केल के साथ जोड़कर, पूरे विश्व के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

और हमारे बीच इस unique स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप के गठन से, हम स्वीडन की एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और डिफेन्स, फिनलैंड की टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नॉलजी, और डेनमार्क की साइबर सिक्युरिटी और हेल्थ-टेक को, भारत के टैलेंट के साथ जोड़कर, पूरे विश्व के लिए ट्रस्टेड सोल्युशंस डिवेलप करेंगे।

Friends,

भारत-नॉर्डिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ, हमारे व्यापक रिसर्च और इनोवेशन ties भी है। इसे सुदृढ़ करने के लिए, हम साथ मिलकर, यूनिवर्सिटी, लैब्स और स्टार्ट-अप एकोसिस्टम के बीच linkages बढ़ाएंगे। हम आर्कटिक और पोलर रिसर्च में अपना सहयोग और गहरा करेंगे। और भारत और नॉर्डिक देशों के बीच, स्किल डेवलपमेंट और टैलेंट मोबिलिटी के नए अवसर सुनिश्चित करेंगे।

Friends,

आज हम सबने मिलकर ग्लोबल issues पर भी विचार साझा किए। वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में, भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर, एक rules-based ग्लोबल ऑर्डर को बल देते रहेंगे। और यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे।

हम इस बात पर सहमत हैं, कि मल्टीलैटरल institutions का रिफॉर्म आवश्यक भी है, और urgent भी। और टेररिज़म पर भी हमारा clear औरunited stand है- No compromise. No double standards.

Your Excellencies,

वैसे तो हम सभी अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लेकिन कभी-कभी एक शब्द भी हमारी natural partnership को रेखांकित करने के लिए काफी होता है। आज मैने कई बार, “संबंध” शब्द का प्रयोग किया। कई नॉर्डिक भाषाओं में “संबंध” शब्द का अर्थ है, कनेक्शन, रिलेशन्स, एक बॉन्ड हिन्दी में भी “संबंध” का अर्थ यही है।

यह केवल शब्दों की समानता नहीं है। यह हमारे विचारों की निकटता को दर्शाता है। आइए, हम अपने बीच संबंध को, हर क्षेत्र में प्रगाढ़ करें, और इंडिया-नॉर्डिक पार्ट्नर्शिप को shared प्रास्पेरिटी, इनोवैशन और सस्टैनबल फ्यूचर का एक मॉडल बनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

***

MJPS/SS/PRK

(Release ID: 2262984) Visitor Counter : 121

Source Link

The NewsHourhttps://www.thenewshour.org
The News Hour – Online News Media, providing the Latest and Credible news for Lakhs of people in India as well as abroad. The Online News Media provides the Latest & Real-time news on Business, Automobiles, Latest Useful Top News, Food & Travel, Health, Education, Entertainment, Agriculture & Environment, Fashion & Lifestyle, Sports, Events…etc. The News Hour – Online News Media, has always brought useful news and analysis to the doorstep of the Industry through its exclusive content, updates, and expertise from industry leaders through its Online News Website. The News Hour – Online News Media coverage will help in reaching you to the target customers/buyers. This is the right time for Companies to Turn Disruptions into Opportunities by being part of this online coverage. The News Hour Provides Advertisers with a strong Digital Platform to reach lakhs of people in India as well as abroad.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Top News

LATEST ARTICLES

BIZ NEWS