tfy-banner-advt.jpg

शरदकालीन सत्र 2025 – प्रशिक्षण पूर्णता परेड

रक्षा मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

शरदकालीन सत्र 2025 – प्रशिक्षण पूर्णता परेड

प्रविष्टि तिथि: 29 NOV 2025 6:38PM by PIB Delhi

29 नवंबर 2025 को भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में एक भव्य प्रशिक्षण पूर्णता परेड (पीओपी) आयोजित की गई । कुल 232 प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने प्रारंभिक प्रशिक्षण की समाप्ति का संकेत देते हुए उत्तीर्णता प्राप्त की, जिसमें 109वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम के मिडशिपमैन , 39वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (विस्तारित) , 40वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (विस्तारित) , 41वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (नियमित और तटरक्षक) और 42वें नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (मित्र विदेशी देश) के कैडेट शामिल थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके समूह में सात मित्र विदेशी देशों (बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम, मालदीव, म्यांमार, मोजाम्बिक, सेशेल्स) के 18 कैडेट शामिल थे , जो अकादमी की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति को दर्शाता है।

परेड का निरीक्षण चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने किया । उन्होंने इस औपचारिक उपलब्धि के दौरान मिडशिपमैन और कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। निरीक्षण अधिकारी के साथ उनकी पत्नी कल्याण संघ की अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा चौहान भी मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, आईएनए के कमांडेंट वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे।

उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए गए : –

(क) भारतीय नौसेना अकादमी बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक मिडशिपमैन विशेष कुमार को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया – जो आईएनए के समावेशी और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र को रेखांकित करता है।

(ख) नौसेनाध्यक्ष रजत पदक मिडशिपमैन शौर्य आदित्य प्रजापति को प्रदान किया गया। कमांडेंट चैंपियन स्क्वाड्रन बैनर अचीवर स्क्वाड्रन को शैक्षणिक, सेवा विषयों, आउटडोर प्रशिक्षण, ड्रिल, खेल और पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

(ग) मिडशिपमैन सिद्धांत जाखड़ को पूर्व एनडीए प्रशिक्षुओं के बीच सर्वोच्च योग्यता प्राप्त करने के लिए एफओसी-इन-सी (दक्षिण) ट्रॉफी प्रदान की गई।

(घ) नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (विस्तारित) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सीएनएस स्वर्ण पदक और नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम (नियमित) में कमांडेंट, भारतीय नौसेना अकादमी रजत पदक क्रमशः कैडेट ऋषिकेश वी चैतन्य और कैडेट सात्विक दीक्षित को प्रदान किया गया।

(ई) महानिदेशक तटरक्षक ट्रॉफी कैडेट ईशान शेखर को प्रदान की गई।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और अभ्यास के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की, साथ ही अभिभावकों के अटूट सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने विदेशी प्रशिक्षुओं को एकीकृत करने के महत्व पर ज़ोर दिया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग मज़बूत हुआ है और वैश्विक स्तर पर भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण उत्कृष्टता उजागर हुई है।

परेड के समापन पर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान, कमांडेंट, आईएनए और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को पट्टियाँ प्रदान कीं। उन्होंने उन गौरवान्वित परिवारों से बातचीत की, जो कठोर प्रशिक्षण व्यवस्था के सफल समापन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे। नव-कमीशन अधिकारी अब अपने पेशेवर कौशल को और निखारने के लिए विभिन्न नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों और भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के जहाजों पर जाएँगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(3)3DK0.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(4)(3)RJLT.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(11)0TA1.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(14)IOTR.jpeg

***

पीके/केसी/एमके/एसएस

(रिलीज़ आईडी: 2196396) आगंतुक पटल : 110

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu

Source Link

The NewsHourhttps://www.thenewshour.org
The News Hour – Online News Media, providing the Latest and Credible news for Lakhs of people in India as well as abroad. The Online News Media provides the Latest & Real-time news on Business, Automobiles, Latest Useful Top News, Food & Travel, Health, Entertainment, Agriculture & Environment, Fashion & Lifestyle, Sports, Events…etc. The News Hour – Online News Media, has always brought useful news and analysis to the doorstep of the Industry through its exclusive content, updates, and expertise from industry leaders through its Online News Website.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Top News

LATEST ARTICLES

BIZ NEWS