tfy-banner-advt.jpg

भारत निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट डिजिटल मंच को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए

निर्वाचन आयोग

azadi ka amrit mahotsav

भारत निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट डिजिटल मंच को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए

प्रविष्टि तिथि: 29 NOV 2025 4:30PM by PIB Delhi

  1. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) सभी नागरिकों से ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड करने और ऐप पर ‘सुझाव सबमिट करें’ टैब का उपयोग करके ऐप को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने का आह्वान किया है। यह 27 नवंबर, 2025 से 27 दिसंबर, 2025 के बीच किया जा सकता है।
  2. ईसीआईनेट ऐप के परीक्षण संस्करण का उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और हाल ही में हुए उपचुनावों के दौरान किया गया था। इस नए मंच ने बेहतर मतदाता सेवाएं, मतदान प्रतिशत के रुझानों की त्वरित उपलब्धता और मतदान समाप्ति के 72 घंटों के भीतर इंडेक्स कार्ड प्रकाशित करना संभव बनाया, जबकि पहले इसमें कई हफ़्ते या महीने लग जाते थे। बिहार चुनावों से प्राप्त जानकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और क्षेत्रीय अधिकारियों से प्राप्त प्रतिक्रिया को इस मंच की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने के लिए शामिल किया जा रहा है।
  3. उपयोगकर्ताओं के सुझावों की जांच की जाएगी और मंच को और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए इसमें और सुधार किया जाएगा। ईसीआईनेट मंच का आधिकारिक लॉन्च जनवरी 2026 में निर्धारित है।
  4. मतदाताओं की सुविधा में सुधार और तकनीक के इस्तेमाल से चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से, ईसीआईनेट, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर शुरू की गई आयोग की प्रमुख पहलों में से एक है । ईसीआईनेट ऐप के विकास पर काम 4 मई, 2025 को इसकी घोषणा के बाद शुरू हुआ।

(https://tinyurl.com/3s6bnezr)

  1. ईसीआईनेट ऐप नागरिकों के लिए एक एकीकृत ऐप है जो पहले से मौजूद 40 अलग-अलग चुनाव-संबंधी एप्लिकेशन/वेबसाइटों, जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप (वीएचए), सीवीआईजीआईएल, सक्षम, पोलिंग ट्रेंड्स (वोटर टर्नआउट ऐप), और अपने उम्मीदवार को जानें (केवाईसी) ऐप को एक ही इंटरफेस में एकीकृत करता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

**..*

पीके/केसी/एमके/एसएस

(रिलीज़ आईडी: 2196349) आगंतुक पटल : 173

Source Link

The NewsHourhttps://www.thenewshour.org
The News Hour – Online News Media, providing the Latest and Credible news for Lakhs of people in India as well as abroad. The Online News Media provides the Latest & Real-time news on Business, Automobiles, Latest Useful Top News, Food & Travel, Health, Entertainment, Agriculture & Environment, Fashion & Lifestyle, Sports, Events…etc. The News Hour – Online News Media, has always brought useful news and analysis to the doorstep of the Industry through its exclusive content, updates, and expertise from industry leaders through its Online News Website.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Top News

LATEST ARTICLES

BIZ NEWS